यूपी की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: केशव
21-Jun-2023 07:17 PM 1234678
संतकबीरनगर 21 जून (संवाददाता) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के हैंसर बाजार नगर पंचायत अंतर्गत दुघरा कला बाग में श्री मौर्य ने यहां एक जनसभा में कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, वह 90 वर्ष के कार्यकाल में भी संभव नहीं था।जब देश की कमान 2014 में श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई, देश में अराजकता, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, अलगाववाद, नक्सलवाद और आतंकवाद का साम्राज्य स्थापित था। गरीबों के लिए कोई योजना नहीं थी। चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम हुआ। गरीबों को पक्का मकान दिया गया। सैकड़ों वर्षों से हिंदू जन आस्था से जुड़ा मुद्दा राम जन्मभूमि का निवारण हुआ। कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया गया। साथ ही प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^