सूडान से अब तक यूपी के 391 लोगों की हुई सुरक्षित घर वापसी
30-Apr-2023 11:12 PM 1234707
लखनऊ, 30 अप्रैल (संवाददाता) सूडान में छिड़े संघर्ष के बीच केन्द्र सरकार ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने नागरिकों को सकुशल वापस लाने में दिन रात जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के भी अब तक 391 लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने में सरकार कामयाब रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश सूडान से लौटे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों के लिए लिए वॉल्वो बसों और कारों की व्यवस्था की गई है। इसके जरिये वापस लौटे नागरिकों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^