संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान चलायेगी ‘आप’
21-Nov-2023 07:03 PM 1234690
लखनऊ 21 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी ने मंगलवार से घर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेपर मिल निशातगंज में पर्चा अभियान चलाया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आप नेता की गिरफ्तारी का गलत करार दिया। दीक्षित ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया, लेकिन जब उन्हाेने केंद्र और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो उन्हे जेल भेजने की साजिश रची गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^