रवींद्र जडेजा के चोटिल घुटने का स्कैन कराया गया
29-Aug-2021 06:58 PM 1234701
लीड्स, 29 अगस्त (AGENCY) भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा के चोटिल घुटने का शनिवार को एहतियातन स्कैन कराया गया की जिससे पता चले कि उनकी घुटने की चोट कितनी गंभीर है। टीम प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पारी के 32वें ओवर में जडेजा ने मोहम्मद शमी की गेंद पर ओपनर हसीब हमीद के शॉट को पॉइंट पर जाने से रोकने के लिए डाइव लगाई लेकिन वह दाएं घुटने के बल गिरे। बाद में उसी ओवर में वह अपना दायां पैर पकड़े बाहर जाते हुए दिखाई दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^