राउंडग्लास पंजाब और घुम्मनहेड़ा राइजर सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
08-Dec-2023 04:55 PM 1234684
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (संवाददाता) पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 के छठे दिन (जोन ए) में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने सब जूनियर वर्ग में अपना मुकाबला जीतकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। आज यहां सब जूनियर वर्ग में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने घुम्मनहेड़ा राइजर अकादमी को 10-1 से हराया। घुम्मनहेरा राइजर्स अकादमी के लिए युवराज सिंह ने छठें मिनट में पहला गोल किया, लेकिन यह खेल में उनके लिए गौरव का एकमात्र क्षण था। उसके बाद राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने 10 गोल दागे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^