स्पेन में पांच देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम का ऐलान
08-Dec-2023 02:16 PM 1234703
नई दिल्ली, 8 दिसंबर (संवाददाता) स्पेन के वालेंसिया में 15 दिसंबर से खेली जाने वाली पांच देशों की प्रतियोगिता के लिये सविता के नेतृत्व में भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी। भारत के अलावा टूर्नामेंट में आयरलैंड, जर्मनी, स्पेन और बेल्जियम की टीमें हिस्सा लेंगी। अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 से पहले यह टूर्नामेंट तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वंदना कटारिया को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^