11-Aug-2023 03:55 PM
1234680
मऊ, 11अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने नवग्रह वाटिका की शुक्रवार सुबह स्थापना की। इस दौरान शास्त्रोक्त विधि से पूजन इत्यादि कर औषधीय एवं धार्मिक महत्व रखने वाले ग्रहों के प्रमुख पौधों को रोपित किया गया। यहां पुलिस लाइन परिसर में नवग्रह वाटिका स्थापना के तहत केतु राशि के पौधे अश्वगंधा व कुशा, शनि राशि का वृक्ष शमी, राहु राशि का चंदन व दूर्वा, गुरु राशि का वृक्ष पीपल, बुध राशि का अपामार्गा, मंगल राशि का वृक्ष खैर, चंद्रमा का पलाश, शुक्र राशि का गूलर व सूर्य राशि का मंदार पौधा लगाया गया।...////...