प्रदेश में भ्रष्टाचार और मंहगाई चरम पर, हर वर्ग त्रस्त: अखिलेश
12-Aug-2023 06:03 PM 1234687
लखनऊ 12 अगस्त (संवाददाता)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। श्री यादव ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^