प्रयागराज : मकान गिरने से दो की मौत, योगी ने जताया शोक
06-Sep-2022 04:52 PM 1234670
प्रयागराज, 06 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक मकान का आगे का हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार यह हादसा प्रयागराज के मुठ्ठीगंज स्थित हटिया पुलिस चौकी के पास हुआ। इसमें पिछले दिनों हुयी तेज बारिश के बाद एक पुराने मकान का आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^