पीएम किसान सम्मान निधि के लिये 21 लाख किसान अपात्र मिले : शाही
07-Sep-2022 04:44 PM 1234709
लखनऊ, 07 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त इस महीने के अंत में जारी होने की बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में शामिल किसानों का सत्यापन कराने पर 21 लाख किसानों को अपात्र पाया गया है। शाही ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार के कृषि एवं राजस्व विभाग ने इस योजना में शामिल किसानों के पात्र होने की सत्यापन प्रक्रिया पिछले तीन महीनों से चल रही है। इसमें अब तक 1.65 करोड़ किसानों के भूलेख का सत्यापन कर लिया गया है। इस प्रक्रिया में पात्र किसानों काे चिन्हित किया गया। इसमें 21 लाख किसान अपात्र पाये गये हैं। अपात्र पाये गये किसानों को जारी की गयी धनराशि की वसूली की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^