प्रयागराज कुंभ 2025 में पहले पूरा होगा निर्मल गंगा का संकल्प: योगी
21-Dec-2022 06:07 PM 1234666
लखनऊ 21 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज कुंभ 2025 के प्रारंभ होने से पहले तक गंगा नदी को अविरल-निर्मल बनाने का संकल्प पूर्ण करना होगा। नमामि गंगे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये श्री योगी ने कहा कि गंगा के बहाव के सर्वाधिक क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है। यह हमारी आस्था का केंद्र बिंदु हैं तो अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार भी हैं। गंगा व सहायक नदियों को अविरल-निर्मल बनाने के संकल्प के साथ ‘नमामि गंगे परियोजना’ के संतोषप्रद परिणाम देखने को मिले हैं। इस अभियान में केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों में जनसहयोग भी प्राप्त हो रहा है। आज गंगा नदी में डॉल्फिन की वापसी हुई है तो तकनीक का प्रयोग कर नदियों को स्वच्छ बनाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^