बृजभूषण सिंह को अदालत ने किया बरी
19-Dec-2022 06:22 PM 1234672
गोण्डा, 19 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक सिविल कोर्ट ने सोमवार को कैसरगंज के भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह समेत तीन आरोपियों को सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर हुये जानलेवा हमले के मामले में बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार ,सन 1993 में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर उनके नवाबगंज स्थित आवास पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया था जिसमें पंडित सिंह बाल बाल बच गये। इस मामले में पंडित सिंह के भाई जोगेंद्र सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह,ज्ञान सिंह और दीप नारायण यादव के विरुद्ध नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^