अदालत में हाजिर न होने पर आजम पर लगा 10 हजार का जुर्माना
22-Dec-2022 07:28 PM 1234665
रामपुर 22 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने जन्म प्रमाण पत्र मामले में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक मोहम्मद आजम खान पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। न्याय विभाग के सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। आजम पक्ष के अधिवक्ता बहस पर नहीं पहुंचे। कोर्ट में बहस नहीं होने के चलते एसीजेएम फर्स्ट ने जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को फिर इस मामले में सुनवाई होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^