न्यूजीलैंड में कोरोना के 6,910 नये मामले
25-Jul-2022 08:38 AM 1234679
वेलिंगटन, 25 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 6,910 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 16 लोगों की इससे मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन नये मामलों में से 384 मामले हाल ही में विदेश यात्रा से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस समय अस्पतालों में 836 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। जिनमें 27 गहन देखभाल इकाइयों में भर्ती है। न्यूजीलैंड में नये मामलों आने के साथ ही इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 1,559,072 हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^