दक्षिण कोरिया में कोरोना के 99,327 नये मामले
26-Jul-2022 10:36 AM 1234679
सियोल, 26 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 99,327 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 19,346,764 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार नये मामलों में 353 बाहर से आये लोगों के मामले शामिल है। इसी के साथ इस बाहर से आये लोगों के मामलों की संख्या अब 42,196 हो गयी है। केडीसीए के अनुसार देश में इस बीमारी के गंभीर रोगियों की संख्या 168 हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान महामारी से 17 और लोगों की मौत हुई है। कोविड -19 से अब देश में 24,907 लोगों की मौत हो चुकी। वर्तमान में कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^