Home
News Archive
नीरज ने अरशद नदीम को राष्ट्रमंडल स्वर्ण के लिये बधाई दी
Zuber Ansari
India
09-Aug-2022 04:50 PM
1234701
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (AGENCY) टोक्यो 2020 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। नदीम ने बर्मिंघम 2022 के फाइनल में 90 मीटर के निशान को पार करते हुए दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को मात दी, और पाकिस्तान को जैवलिन थ्रो का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रदर्शन से एक वीडियो साझा किया और चोपड़ा ने उसपर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी। चोपड़ा ने नदीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "अरशद भाई को स्वर्ण पदक और नए गेम रिकॉर्ड के साथ 90 मीटर पार करने के लिए बधाई। आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आई चोट के कारण चोपड़ा को राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लेना पड़ा था। चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये रजत पदक जीता था।...////...
«
विश्व चैंपियनशिप : क्वार्टरफाइनल में सी यंग से भिड़ेंगी सिंधु
Sports
»
ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण, भारत को रजत
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
neeraj-ne-arashad-nadeem-ko-raashtaramamdal-svaran-ke-liye-badhaaee-dee
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/neeraj-ne-arashad-nadeem-ko-raashtaramamdal-svaran-ke-liye-badhaaee-dee
PAGETOP:
ERROR: