मुर्मू ने चैत्र शुक्ल के त्योहरों पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
22-Mar-2023 10:09 AM 1234682
नयी दिल्ली 22 मार्च (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चाँद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज ट्वीट किया, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चाँद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये विभिन्न त्यौहार हमारी जीवंत संस्कृति के वाहक हैं। इन पावन पर्वों के अवसर पर मैं सभी की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करती हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^