देवरिया,22 सितम्बर(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि महिलाओं के आरक्षण सम्बन्धी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास होना एक ऐतिहासिक कार्य है। श्रीमती चौहान आज यहाँ पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार लगातार सर्वसमाज विशेष रूप से महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिये काम कर रही है।...////...