लखनऊ 21 सितंबर (संवाददाता)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को आज महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आर्थिक ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। जनसामान्य का जिंदा रहना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोग बेबस और लाचार हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। लोग कर्ज पर जीवन निर्वाह को मजबूर हो रहे हैं। महंगाई से परेशान होकर मजबूरी में कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है।सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है और अपराध बढ़ रहे हैं। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार लोगों के घरेलू बजट पर बुरा प्रभाव पड़ने से कर्ज बढ़ रहा है। लोगों की बचत दर घटी है और देनदारियां बढ़ी है। सेविंग में हम 50 साल पीछे हो रहे हैं। लोगों की आमदनी में भारी कमी चिंता जनक है।...////...