मध्यप्रदेश में बायपास उन्नयन कार्यों के लिए 239.72 करोड़ की मंजूरी
19-Jan-2022 08:40 PM 1234816
भोपाल,19 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजगढ़ जिले के जीरापुर बायपास उन्नयन कार्यो के लिए केन्द्र सरकार ने 239 करोड़ 72 लाख रूपये की बजट के साथ स्वीकृति दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बायपास उन्नयन कार्यो के लिए जीरापुर बायपास सहित खंड का 2 लेन में पुनर्वास एवं उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया है कि मध्यप्रदेश में एनएच-752 बी के जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर रोड पर राजगढ़ जिले के जीरापुर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 239 करोड़ 72 लाख रूपये की बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के हितों का सदैव ध्यान रखा है। केंद्र की इस सौगात से प्रदेश की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। परिवहन सुगम होगा तथा नवीन आर्थिक गतिविधियों को साकार करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^