मध्यप्रदेश के हजारों बूथों पर एक साथ प्रारंभ हुयी भाजपा की बूथ विस्तारक योजना
20-Jan-2022 08:12 PM 1234813
भोपाल, 20 जनवरी (AGENCY) स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत पार्टी का 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान आज से शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा के उदयपुरा मंडल के अंतर्गत 171 नंबर बूथ पर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पढ़ावली के बूथ नंबर 280, 281 व 282 एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इच्छावर विधानसभा से बूथ क्रमांक 189 से विस्तारक के रूप में अभियान का श्री गणेश किया। प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंचे। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोनकच्छ से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने मुरैना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पढ़ावली के बूथ में अभियान का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। श्री तोमर ने कहा कि स्वावलंबी मंडल और सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने म.प्र. के कार्यकर्ताओं को दिया है। श्री ठाकरे ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समयदान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं। श्री तोमर ने श्री ठाकरे के सिद्धांत और आदर्श बताते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो नौजवानों को साथ लेकर अपने वरिष्ठजनों को भी कभी विस्मृत नहीं करती है। यहीं वजह है कि स्व. श्री ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संपूर्णता से आयोजित करने के लिए संगठन द्वारा लोक सभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में बकायदा एक समिति बनाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से उनके जन्म शताब्दी वर्ष में हम उनकी परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इछावर विधानसभा क्षेत्र के आमला रामजीपुरा ग्राम के बूथ क्रमांक 189 से विस्तारक योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय रहवासी श्रीराम मंदिर समिति के प्रमुख नन्दकिशोर से जानकारी प्राप्त कर उसे संगठन एप्प में दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया। बूथ पर उपस्थित नागरिको को सम्बोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि आज से मप्र के सभी 65 हजार बूथों पर उक्त विस्तारक अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। सभी बूथों पर पहुचे विस्तारक 10 दिन तक 10 घंटे का समय देकर संगठन का विस्तारीकरण ओर सशक्त करने की दिशा में कार्य करेंगे। सीहोर जिले के ग्राम आमला रामजीपुरा पहुंचे संगठन महामंत्री श्री भगत ने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही जितेंद्र बैरागी के घर पहुंचे और योजना में बने आवास को देखा। उन्होंने हितग्राही जितेंद्र बैरागी से चर्चा की। इस अवसर पर सीहोर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक करण सिंह वर्मा सहित बूथ के पदाधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^