कमलनाथ ने सिवनी में हिंसा का शिकार युवकों के परिजन से की मुलाकात
23-May-2022 04:50 PM 1234665
सिवनी, 23 मई (AGENCY) कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने सिवनी में पिछले दिनों हिंसा का शिकार हुए जनजातीय समुदाय के युवकों के परिजन से आज मुलाकात की। श्री कमलनाथ सिवनी जिले के कुरई पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। मुलाकात के बाद श्री कमलनाथ ने इसके बारे में ट्वीट से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाक़ात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। उन्हें विश्वास दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्हें न्याय दिलवाने के लिये संघर्ष जारी रहेगा। कुरई में पिछले दिनों जनजातीय समुदाय से जुड़े दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^