कांगो में आतंकवादी हमले में 10 लोगों की मौत, 25 लापता
02-Sep-2021 10:34 AM 1234728
किंशासा, 02 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अफ्रीकी देश कांगो के उत्तरपूर्वी हिस्से में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हो गये। ओकापी रेडियो प्रसारक के अनुसार आतंकवादियों ने इटुरी प्रांत में वाहनों के एक काफिले पर यह हमला किया है। कांगो की सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों द्वारा काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बावजूद आतंकवादी यह हमला करने में सफल रहे। आतंकवादियों ने हमला कर 14 वाहनों को जला दिया और 25 लोगों को बंधक बना लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^