केन सालाजार मेक्सिको में अमेरिका के नये राजदूत
03-Sep-2021 10:47 AM 1234761
वाशिंगटन 03 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में गृह मंत्री रहे केन सालाजार मेक्सिको में अमेरिका के नये राजदूत बनाये गये हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने श्री सालाजार को गुरुवार को पद की शपथ दिलाई। श्री सालाजार 2009 से 2013 तक ओबामा सरकार में गृह मंत्री रहे। इससे पहले वह 1999 से 2013 तक कोलोराडो प्रांत में अटॉर्नी जनरल और 2005 से 2009 तक अमेरिकी सीनेटर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^