इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत
20-Jul-2023 10:19 AM 1234689
क्विटो, 20 जुलाई (संवाददाता) इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में सशस्त्र हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात घटित हुयी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार यह हमला स्थानीय समयानुसार हमला रात 8 बजे के बाद दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ। पुलिस ने ट्वीट किया कि दो वाहनों में छह संदिग्ध आए थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर क्विटो में हाल के हफ्तों में शहर के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं घटित हुई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^