हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के राज्यकर्मियों ने किया पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन
23-May-2023 05:52 PM 1234682
चंडीगढ़/नयी दिल्ली 23 मई (संवाददाता) ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एंप्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत विभिन्न उत्तरी राज्यों के सरकारी कर्मचारियों ने जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से धरनारत पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा के यहां जारी बयान के अनुसार बड़ी संख्या में कर्मचारी संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पहलवानों के समर्थन में, केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते और यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जुलूस की शक्ल में जंतर-मंतर पहुंचे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^