छठ उत्‍सव पर प् उत्तर प्रदेश में सार्वजन‍िक अवकाश करने की बड़ी घोषणा
09-Nov-2021 01:54 PM 1234659
लखनऊ। सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान सूर्य देव की उपासना करने मात्र से सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। इसी मंशा से छठ पर सूर्य देव की उपासना की जाती हैं। पूर्वांचल के मुख्य पर्व में से एक इस पर्व को लेकर लखनऊ में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 36 घंटे के निर्जला व्रत कर महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की उपासना कर व्रत का पारण करती हैं। मंगलवार को खरना के चलते पूजन में चढ़ने वाली सामग्री की खरीदारी व साफ सफाई की गई। मंगलवार को रसियाव सेवन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ उत्‍सव पर प्रदेश में सार्वजन‍िक अवकाश करने की बड़ी घोषणा के बाद अब 10 नवंबर को लक्ष्मण मेला घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद शाम चार बजे छठ उत्सव की शुरुआत करेंगे। Chhath festival..///..big-announcement-to-make-public-holiday-in-uttar-pradesh-on-chhath-festival-327159
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^