अफगानिस्तान में इमारत की छत गिरी, छह लोगों की मौत
18-Oct-2021 08:40 AM 1234690
काबुल, 18 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में एक इमारत की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। टोलो न्यूज ने स्थानीय नागरिकों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में कोई भी बच्चा नहीं है। दुर्घटना के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^