योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी :सूर्य प्रताप शाही
11-Nov-2023 06:45 PM 1234678
बस्ती 11 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है सरकार द्वारा किसानो के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकार की योजनाएं निरन्तर संचालित की जा रही है। यहां सर्किट हाउस में किसानो से सम्बंधित एक बैठक मे सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि हम सभी लोगों के थाली में जो भी भोजन आता है उस सबकी खेती करनी चाहिए। कृषि केन्द्र बंजरिया में मशरूम की खेती करने के लिए क्लस्टर भी बन गया है और उसका प्रोडक्शन भी किया जा रहा है आने वाले समय में मशरूम की खेती साल के 12 महीने की जा सकेगी। प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के हितो के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार द्वारा किसानों को खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार की कृषि यंत्रो पर भारी छूट देकर उन्हे यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानो की फसल अगर आपदा मे नष्ट या क्षति हो जाती है तो सरकार द्वारा किसानों की भरपाई करने के लिए अनुदान दिया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^