योगी ने सुनी 200 से अधिक की फरियाद
24-Aug-2023 02:46 PM 1234670
लखनऊ, 24 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की समस्यायों को सुना और उन्हे त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीर, संवेदनशील होकर ध्यान से सुनें और त्वरित निस्तारण कराएं, जिससे किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की जिन्हें आवश्यकता है, उनके एस्टिमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष रूप से हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^