योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
05-Jan-2024 02:23 PM 1234702
लखनऊ, 5 जनवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। श्री योगी ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनको शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंत देव सिंह, संदीप सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल आदि शामिल हुए। योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रद्धेय कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा कि समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय बाबू जी हमेशा याद किए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^