योगी और अखिलेश ने दी छठ पर्व की बधाई
29-Oct-2022 07:05 PM 1234731
लखनऊ, 29 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भगवान सूर्य की आराधना से जुड़े महापर्व छठ की प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। योगी ने भोजपुरी भाषा में दिये अपने संदेश में कहा, “छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया।” गौरतलब है कि दीपावली के छह दिन बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार एवं झारखंड में छठी का पर्व मुख्य रूप से मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^