विश्व में ओमिक्रॉन के कारण 2,969 उड़ानें रद्द, 11,512 उड़ानों में देरी
29-Dec-2021 06:25 PM 1234687
वाशिंगटन, 29 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 11,500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटअवेयर ने यह जानकारी दी है। फ़्लाइटअवेयर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को केवल अमेरिका से संबंधित 1,172 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5,458 उड़ानों में देरी हुई। इसे मिलाकर विश्व में मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द हो गईं और 11,512 उड़ानों में देरी हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^