रूस में कोरोना का कहर जारी, 22 हजार के करीब नये मामले
28-Dec-2021 06:27 PM 1234683
मॉस्को, 28 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) रूस में कोरोना का कहर जारी है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के करीब 22 हजार नये मामले सामने आये हैं। रूस की फेडरल रिस्पांस सेंटर के आंकडों के मुताबिक 21,922 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या एक करोड़ चार लाख 37 हजार 152 हो गयी है। इसी अवधि में 935 मरीज अनी जान गंवा बैठे , जिसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,06,090 हो गयी है। देश में 43, 961 और मरीज स्वस्थ हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। यहां अब तक 93,37,447 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^