विदेशी मुद्रा भंडार 11.17 अरब डॉलर घटकर 606.48 अरब डॉलर पर
10-Apr-2022 01:03 PM 1234719
मुंबई 10 अप्रैल (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में रिकॉर्ड 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.48 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.65 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 10.73 अरब डॉलर गिरकर 539.73 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 50.7 करोड़ डॉलर कम होकर 42.73 अरब डॉलर रह गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.88 अरब डॉलर हाे गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 5.14 अरब डॉलर हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^