Home
News Archive
उत्तरी इराक में तुर्की के सैन्य अड्डा पर हमला
Zuber Ansari
India
23-Jul-2022 10:08 AM
1234683
बगदाद 23 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) उत्तरी इराक के नीनवे प्रांत में तुर्की के सैन्य अड्डे ज़्लिकन पर रॉकेट से हमला किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अड्डा पर कम से कम तीन रॉकेट दागे गए हैं। इससे पहले तुर्की के सशस्त्र बलों ने बुधवार को इराकी कुर्दिस्तान में स्थित ज़ाखो के रिसॉर्ट शहर पर गोलाबारी की थी। कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हमले में नौ लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो हुए हैं। उल्लेखनीय है कि तुर्की में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को लेकर इराक और तुर्की के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तुर्की सरकार पीकेके से लड़ रही है, जो 1980 के दशक की शुरुआत से ही तुर्की में कुर्द स्वायत्तता स्थापित करना चाहती है।...////...
«
पोलैंड में तूफान के कारण एक की मौत, हजारों लोग अंधेर में रहने पर मजबूर
World
»
आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को होगा
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
uttaree-iraak-men-turakee-ke-sainy-adada-par-hamalaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/uttaree-iraak-men-turakee-ke-sainy-adada-par-hamalaa
PAGETOP:
ERROR: