ट्यूनीशिया में नाव डूबने से 20 प्रवासी लापता
08-Apr-2023 08:52 PM 1234690
ट्यूनिस 08 अप्रैल (संवाददाता) ट्यूनीशिया के दक्षिणपूर्वी तट पर शुक्रवार देर रात एक नाव के डूब जाने से कम से कम 20 प्रवासी लापता हो गये। एसफैक्स कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस के प्रवक्ता फौजी मसौदी ने बताया कि नौका उप-सहारा देशों से कम से कम 37 प्रवासियों को लेकर शुक्रवार रात यूरोप के लिए रवाना हुई। श्री मसौदी ने कहा कि अब तक 17 प्रवासियों को बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। मध्य भूमध्य सागर में स्थित ट्यूनीशिया, यूरोप जाने वाले अवैध अप्रवासियों के लिए मुख्य प्रस्थान बिंदुओं में से एक है। ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा कड़े कदम उठाए जाने के बावजूद, ट्यूनीशियाई तट से अवैध अप्रवास बढ़ता ही जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^