ट्रेवर बेलिस होंगे पंजाब किंग्स के हेड कोच
16-Sep-2022 07:40 PM 1234680
मोहाली 16 सितंबर (संवाददाता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में ट्रेवर बेलिस पंजाब किंग्स के हेड कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। अनिल कुबंले के फ्रेंचाइजी से अलग हाेने के करीब एक महीने बाद शुक्रवार को यह घोषणा की गयी। वर्ष 2019 में विश्व कप विजेता इंग्लैंड की जीत में बेलिस का अहम योगदान रहा है। वह 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाने में भी सफल रहे थे। उस समय हालांकि वह सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। इसके अलावा बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर की खिताबी जीत में बेलिस के योगदान को नजरअंदाज नहीं जा सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^