नेपाल को हरा कर भारत बना सैफ अंडर-17 फुटबाल चैंपियन
15-Sep-2022 05:10 PM 1234691
कोलंबो, 15 सितंबर (संवाददाता) बेहतरीन जुगलबंदी और तेजतर्रार खेल की बदौलत भारत ने नेपाल को 4.0 से हरा कर सैफ अंडर-17 बालक फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। रेसकोर्स अंतरराष्ट्रीय मैदान बुधवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया और मैच में अपनी पकड़ बनाये रखी। नेपाल की रक्षा पंक्ति के पास भारतीय खिलाड़ियों के हमलों का कोई जवाब नहीं था। गत विजेता भारत ने इस खिताब को अपने पास सुरक्षित रखा है। पिछली बार यह चैंपियनशिप अंडर 15 के नाम से खेली गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^