सुपोंगमेरेन ज़मीर बने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष
01-Apr-2023 11:14 AM 1234809
नयी दिल्ली 01 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एस. सुपोंगमेरेन ज़मीर को नागालैंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री जमीर की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केवेखैप थेरी का इस्तीफा मंजूर करते हुए उनके कार्यकाल में प्रदेश में कांग्रेस को मिली मजबूती के लिए उनकी प्रशंसा की है।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^