दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
31-Mar-2023 01:05 PM 1234727
नयी दिल्ली 31 मार्च (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में आग लगने से बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह नौ शास्त्री पार्क पुलिस थाने को मछली बाजार के पास मजार वाला मार्ग पर एक घर में आग लगने की सूचना मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में झुलसे और बेहोशी की हालत में पड़े नौ लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भिजवाया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और दो व्यक्तियों का उपचार जारी है जबकि एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि जलती हुई मच्छर कॉइल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिससे फर्श के चारों ओर जहरीला धुआं पैदा हो गया और इसके असर से घर के लोग बेहोश गये और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गयी। घटना की विस्तृत जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^