सोना 1033 रुपये सस्ता, चांदी 1002 रुपये महंगी
18-Sep-2022 12:06 PM 1234736
मुंबई 18 सितंबर (संवाददाता) वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलेजुले रुख के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1033 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता रहा वहीं चांदी 1002 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलाजुला रुख रहा। सोना हाजिर 42.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1674.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिकी सोना वायदा भी 41.8 डॉलर प्रति औंस उतरकर 1671 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.82 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर 19.56 डॉलर प्रति औंस हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^