स्मार्ट सिटी के साथ सभी को बनना होगा स्मार्ट : मुख्यमंत्री
18-Oct-2022 10:27 PM 1234666
गोरखपुर, 18 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 10 शहर चयनित हैं और इसके साथ ही गोरखपुर समेत सात महानगरों को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को गोरखपुर नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में 279 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 282 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्मार्ट सिटी के साथ लाेगों से स्मार्ट बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद गोरखपुर में तेजी से हो रहे बदलाव, विकास को भी सभी लोग महसूस कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^