श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में 20 यात्री घायल
09-Jun-2023 01:54 PM 1234668
कोलंबो 09 जून (संवाददाता) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के दक्षिणी उपनगर में शुक्रवार को यात्री बस और लॉरी की टक्कर से कम से कम 20 यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुतबािक बस कोलंबो से पूर्वी शहर अक्कराईपट्टू जा रही थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। श्रीलंका में दुर्घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार 2022 में करीब 19,740 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 2,485 लोग मारे गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^