दक्षिणी सोमालिया में विस्फोट में 25 बच्चों की मौत
10-Jun-2023 09:03 AM 1234729
मोगादिशु 10 जून (संवाददाता) सोमालिया में कोर्योली कस्बे के निकट एक खेल मैदान में शुक्रवार को आयुध में विस्फोट होने से कम से कम 25 बच्चों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की हैं। कोर्योली शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने बताया कि यह घटना बम और बारूदी सुरंग जैसे विस्फोटक अवशेषों में धमाके के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव के मैदान में खेल रहे बच्चे विस्फोट की चपेट में आ गये। आयुक्त ने फोन पर बताया कि कोर्योली अस्पताल में 22 शव मिले है जबकि दो घायलोंं अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य बच्चे की राजधानी मोगादिशु में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^