सपा शासनकाल में हुये विकास कार्यों पर रोक लगा रही है याेगी सरकार: अखिलेश
11-Sep-2022 05:37 PM 1234671
लखनऊ 11 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बदले की भावना से सपा सरकार के कार्यकाल में लंबित विकास परियोजनाओं पर रोक लगा दी है। किसान एवं सिख समाज के प्रतिनिधिमण्डल से सपा कार्यालय में मुलाकात के दौरान श्री यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के बारे में बेबुनियाद बातें फैला रही है। समाजवादी सरकार में निवेश भी आया था और विकास कार्य भी हुए थे लेकिन भाजपा सरकार ने बदले की भावना से समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकास कार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकास कार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^