22-Dec-2023 07:00 PM
1234719
लखनऊ 22 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। सपा प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित धरने का उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना तथा भाजपा सरकार को हटाना है। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश से सपाके लाखों कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी और आमजन शामिल रहे। धरना प्रदर्शन में नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की किसान, नौजवान, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।...////...