रूस में नौ लोगों के हत्यारे को उम्र कैद की सजा
13-Apr-2023 04:59 PM 1234716
कज़ान, 13 अप्रैल (संवाददाता) रूसी गणराज्य के तातारस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने मई 2021 में कज़ान शहर के एक स्कूल में गोलीबारी करके सात बच्चों समेत नौ लोगों की हत्या करने वाले इलनाज़ गैलियावीव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यायाधीश ने अपराधी को आजीवन कारावास के साथ-साथ 2,00,000 रूबल 2,450 डॉलर का जुर्माना भी लगाया। अदालत के निर्णय से हालांकि पीड़ितों की मांग आंशिक रूप से पूरी हुयी क्योंकि तातारस्तान के अभियोजक इल्डस नफीकोव ने शुरूआत में गैलियावीव के लिए आजीवन कारावास और मुआवजे के रुप में 12 करोड़ रूबल मांग की थी। गौरतलब है कि 11 मई, 2021 को गैलियावीव (19)ने कज़ान के एक स्कूल में गोलीबारी की थी। गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल की इमारत में एक विस्फोट भी हुआ। इस घटना में सात स्कूली बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी जबकि 24 अन्य घायल हो गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^