रेखा शर्मा फिर महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त
07-Aug-2021 11:22 AM 1234786
नयी दिल्ली 07 अगस्त (AGENCY) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को अगले तीन वर्ष के लिये फिर आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार श्रीमती शर्मा की महिला आयोग के पद पर पुन: नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिये होगी। यह नियुक्ति आज शनिवार यानी सात अगस्त 2021 से प्रभावी मानी जायेगी। अधिसूचना में कहा गया है, "केंद्र सरकार श्रीमती रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में 07 अगस्त से तीन वर्ष की अवधि तक अथवा 65 वर्ष की आयु तक, अथवा आगामी आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिये पुन: मनोनीत करती है ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^