नायडू ने दी सुषमा स्वराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
06-Aug-2021 11:37 AM 1234838
नयी दिल्ली 06 अगस्त (AGENCY) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी पूण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह उत्कृष्ट सांसद, ओजपूर्ण वक्ता और नारी सशक्तिकरण की योद्धा तथा वंचित वर्गों की हितैषी थीं। उनकी निस्वार्थ राष्ट्र सेवा सदैव स्मरण रहेगी। वह एक समर्पित राजनेता थीं। श्री नायडू ने कहा, " आज हमारी बहन सुषमा स्वराज जी की पुण्य तिथि है। हृदय की गहरी रिक्तता में अब उनकी स्नेहिल स्मृतियां ही बसती हैं। स्मृति शेष। मेरी सादर भावांजलि ।।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^